वरुण धवन की 'Baby John' से लीक हुआ Salman Khan के कैमियो का वीडियो, थिएटर्स में सुनाई दी तालियों की गूंज

Salman Khan's Cameo in Baby John: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकर वरुण धवन की मूवी 'बेबी जॉन' को 25 दिसंबर के दन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। अब सोशल मीडिया पर फिल्म से सलमान खान के कैमियो का वीडियो लीक हो गया है, जिसे देख फैन्स खुशी से झूम उठे हैं।

Salman Khan's Cameo in Baby John: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने करियर में अब तक कई धांसू मूवीज में कैमियो कर चुके हैं। बीते साल सलमान खान ने शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' में भी धमाकेदार कैमियो किया था। 15 दिसंबर के दिन निर्माताओं ने वरुण धवन की नई फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को रिलीज कर दिया था। इस मूवी के ट्रेलर के लास्ट में सलमान खान की झलक देखने को मिली थी। अब फिल्म रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर फिल्म 'बेबी जॉन' से सलमान खान का कैमियो करते हुए वीडियो लीक हो गया है। वीडियो ने लीक होते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था।

Salman Khan Cameo in Baby John

'बेबी जॉन' से सामने आया सलमान खान का वीडियो

सलमान खान के कैमियो का वीडियो X अकाउंट पर एक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट में लिखा, 'सलमान खान की बेबी जॉन में एंट्री, ब्लॉकबस्टर है ये मूवी। वरुण धवन आपने अच्छा काम किया है।' इस वीडियो में सलमान खान को जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए देखा जा सकता है। भाईजान का ये अवतार सिनेमाघरों में बैठी ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। थिएटर्स में चारोंओर तालियों की गूंज सुनाई दे रही है।

End of Feed