बॉलीवुड

Salman Khan के जन्मदिन पर दुल्हन सा सजा जामनगर, अंबानी परिवार ने बम-पटाखों से किया स्वागत

Salman Khan's grand Welcome in Jamnagar: अंबानी परिवार के साथ खास संबंध रखने वाले सलमान खान( Salman Khan) का जन्मदिन कल रात जामनगर में मना। जब भाईजान मुंबई से जामनगर उतरे तब बम और पटाखों के साथ उनका स्वागत किया गया.

Image

Salman Khan's grand Welcome in Jamnagar

Salman Khan's grand Welcome in Jamnagar: बीती रात शुक्रवार को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ( Salman Khan) ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर में जन्मदिन पार्टी मनाई। सोशल मीडिया पर सलमान खान के जन्मदिन का जश्न छाया हुआ है। वहीं सलमान खान अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जन्मदिन मनाने जामनगर में पहुंचे। इस मौके पर अंबानी परिवार ने धूमधाम से भाईजान का स्वागत किया। उनकी पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

जामनगर में हुआ सलमान खान का शानदार स्वागत

अंबानी परिवार के साथ खास संबंध रखने वाले सलमान खान( Salman Khan) का जन्मदिन कल रात जामनगर में मना। जब भाईजान मुंबई से जामनगर उतरे तब बम और पटाखों के साथ उनका स्वागत किया गया। घर के बाहर हैप्पी बर्थ्डै भाईजान लिखा हुआ था। जैसे ही सलमान खान अपने परिवार के साथ घर पर उतरे तो जोर-जोर से पटाखे फूटने लगे। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जो जामनगर के आसमान को दिखा रही है। सलमान खान के आने से आसमान रंग-बिरंगा हो गया है। हालांकि पार्टी की इन्साइड तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं।

इससे पहले एक्टर सोहेल खान( Sohail Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें सभी घरवाले प्राइवेट जेट में बैठे थे और जामनगर के लिए रवाना हो रहे थे। इस जेट में सलमान खान की दोनों माँ , भाई, बहनें और बच्चे शामिल थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article