सलमान खान (Salman Khan) और सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने साथ में 'मैंने प्यार किया' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद दोनों ने साथ में प्रेम रत्न धन पायो में काम किया था। इसके बाद से फैंस दोनों के साथ काम करने का इंतजार कर रहे थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सूरत और सलमान सालों बाद प्रेम की शादी में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फिल्म बंद हो गई। अब लेटेस्ट रिपोर्टस के अनुसार, दोनों साथ में एक नई स्क्रिप्ट पर काम करे रहे हैं।
करीबी सूत्र ने बताया कि प्रेम रत्न धन पायो के बाद से सलमान और सूरज दोनों कई स्क्रिप्ट पढ़ चुके हैं। पिछले 9 साल से यही चल रहा था किसी एक को पंसद आती तो दूसरे को नहीं। अब दोनों को एक फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है।
सलमान और सूरज साथ में करेंगे फिल्म
सूत्र ने कहा, मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि दोनों का ये नया प्रोजेक्ट उनके पुराने काम से बिल्कुल अलग होगा। ये फिल्म प्रेम की शादी नहीं है। दोनों इस फिल्म पर अगले साल तक काम शुरू करेंगे। सूरज और सलमान की जोड़ी ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर पर काम कर रहे हैं। एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। सिकंदर एक्शम ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा भी एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में है। वहीं, सूरज बड़जात्य ने साल 2022 में ऊचाइयां का निर्देशन किया था। ऊचाइयां में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, परिणी चोपड़ा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
