Exclusive: AP Dhillon के गाने में साथ काम करेंगे सलमान खान-संजय दत्त, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

सलमान खान और संजय दत्त इंडस्ट्री के पुराने दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कुछ फिल्मों में काम किया है। दोनों सुपरस्टार साथ में अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार में नजर आए थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनों साथ में एपी ढिल्लों के गाने में नजर आएंगे। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। दोनों के बीच में बहुत अच्छी दोस्ती थी। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। संजय या सलमान में से किसी ने कभी भी एक-दूसरे को लेकर कोई बयान नहीं दिया। दोनों ने अपनी दुश्मनी को भूलाकर फिर से साथ हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और संजय साथ में सिंगर एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। सलमान और संजय ने साथ में साजन और चल मेरे भाई समेत कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने आखिरी बार सन ऑफ सरदार में साथ काम किया था।

Times Now की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त को सलमान के पनवेल वाले फार्महाउस पर देखा गया। करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है। इसी के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी भी दी है।

End of Feed