Karan Johar की फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, दिसंबर में शूटिंग होगी शुरू

Salman Khan to Start Shoot for Karan Johar's Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनने जा रही डायरेक्टर विष्णुवर्धान की एक्शन थ्रिलर के लिए कमर कस ली है। सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू करने वाले हैं।

Salman Khan to Start Shoot for Karan Johar's Film: बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने लगभग 25 सालों के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के साथ एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान स्टारर यह फिल्म करण जौहर फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे लेकिन ये धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत बनाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धान करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग करने से पहले सलमान खान और करण जौहर ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था।

Karan Johar and Salman Khan

बॉलीवुड हंगामा से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान इसी साल दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। करण और विष्णु ने इस एक्शन थ्रिलर को लेकर पहले ही बातचीत कर ली है। फिल्म में सलमान खान को एक इंडियन आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। 'शेरशाह' के बाद विष्णुवर्धान की सलमान खान और करण जौहर के साथ यह दूसरी फिल्म होगी।

End of Feed