Salman Khan's Next With Atlee is Shelved: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बार-बार खबरें सामने आ रही थी कि वो साउथ के लोकप्रिय निर्देशन एटली कुमार (Atlee Kumar) की एक्शन ड्रामा में नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि एटली कुमार इस मूवी को सलमान खान के साथ बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। फिल्म का टाइटल मेकर्स ने फिलहाल 'A6' रखा हुआ था। अब लेटेस्ट जानकारी के अनुसार एटली कुमार और सलमान खान की ये एक्शन ड्रामा डिब्बा बंद होती नजर आ रही है।
बंद हुई सलमान-एटली की नई एक्शन ड्रामा!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और एटली कुमार की इस एक्शन ड्रामा को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह फिल्म अब नहीं बनेगी। यह फैसला वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के बॉक्स ऑफिस फेलियर के बाद लिया गया है, जिसे एटली कुमार ने प्रोड्यूस किया था। मसाला की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार इस समय अल्लू अर्जुन के साथ अपनी नई फिल्म पर फोकस कर रहे हैं। फैन्स लंबे समय से एटली कुमार और सलमान खान को साथ में काम करते हुए देखने के लिए बेताब थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बीते कई महीनों से लगातार उपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी का निर्देशन एआर मुरुगादॉस द्वारा किया जा रहा है। सलमान खान की 'सिकंदर' साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही है। यह पहली बार होगा जब सलमान खान के साथ बड़े परदे पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई देगी। 'सिकंदर' के अलावा सलमान खान के पास 'किक 2' और 'दबंग 4' जैसी कई फिल्में भी हैं। आखिरी बार सलमान खान को वरुण धवन की फ्लॉप मूवी 'बेबी जॉन' में कैमियो करते हुए देखा गया था।
