बॉलीवुड

शादी में सलमान खान और अक्षय कुमार ने किया डांस, यूजर्स बोले-पैसों के लिए कुछ भी करेंगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2023, 02:00 PM IST

Salman Khan -Akshay Dance Video: सलमान खान और अक्षय कुमार ने हाल ही में एक शादी में डांस किया है। दोनों स्टार्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान और अक्षय की इज्जत की फजीहत कर रहे हैं।

Image

salman khan and akshay kumar (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जहां जाते हैं छा जाते हैं। दोनों का कुछ समय पहले एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों सुपरस्टार ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी गाने पर डांस किया था। दोनों स्टार्स का शादी में डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर अक्षय और सलमान ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान और अक्षय बैकग्राउंड डांसर के साथ नाचते हुए नजर रहे हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी को मनीष पॉल ने होस्ट किया है। बताया जा रहा है कि अक्षय और सलमान का डांस वीडियो दिल्ली की शादी का है।

वीडियो में सलमान ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रह हैं और अक्षय कुमार ब्लू कलर के कुर्ते और पजामे में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी की गाने मैं खिलाड़ी पर परफॉर्म किया। सलमान खान मुन्नी बदनाम पर परफॉर्म किया। दोनों स्टार्स साथ में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रोलर्स सलमान और अक्षय के पीछे पड़ गए हैं।

यूजर्स ने उड़ाया सलमान और अक्षय का मजाक

एक यूजर ने लिखा, ये क्या अंबानी की शादी में आए है। दूसरे यूजर ने लिखा, पैसों के लिए कुछ भी करेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा, पैसों के लिए ये लोग कहीं भी नाच सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये शादी कम और अवॉर्ड शो ज्यादा लग रहा है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। वहीं, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में ईद पर आएगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article