Salim Khan Hospitalised: सलीम खान को देखने पहुंचे जावेद अख्तर-संजय दत्त सहित ये सेलेब्स, देर रात सलमान भी आए नजर

Salim Khan Hospitalized: हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक सलीम खान (Salim Khan) को 17 फरवरी की सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती रात संजय दत्त से लेकर जावेद अख्तर सहित कई सेलेब्स सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे हैं।

Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी यानी मंगलवार की सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम खान को भर्ती देखकर पूरे बॉलीवुड में इस समय चिंता का माहौल बना हुआ है। 90 वर्षीय सलीम खान का इलाज इस समय लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है। सलीम खान की हालत पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन जबसे वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तभी से बॉलीवुड सेलेब्स और परिवार के लोग उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब संजय दत्त और जावेद अख्तर भी सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।

Salim Khan Hospitalized

जावेद-संजय पहुंचे अस्पताल

संजय दत्त भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे। संजय दत्त और सलमान खान अच्छे दोस्त भी हैं और उनका फैमिली रिलेशन भी कभी समय रहा है। संजय दत्त को अस्पताल में ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और जीन्स में देखा गया। लगभग आधे घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद संजय दत्त मीडिया से बात किए बिना ही चले गए। संजय दत्त के अलावा गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने पहुंचे थे। जावेद अख्तर और सलीम खान काफी समय तक पर्सनल और प्रोफेशनल रिलेशन में रह चुके हैं। सफेद कुर्ता और पायजामा पहने अख्तर अस्पताल परिसर में उदास नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफरों से बातचीत करने के लिए भी समय नहीं निकाला।

End of Feed