Salim Khan Health Update: वेंटिलेटर पर है सलीम खान, लीलावती अस्पताल का आया बयान

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि सलीम खान वेंटिलेटर है। इस बीच लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक बॉलीवुड के कई स्टार्स सलमान खान के पिता का हाल-चाल लेने पहुंच चुके हैं। फैंस समेत बॉलीवुड के सभी स्टार्स सलीम खान की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि सलीम खान वेंटिलेटर है। इस बीच लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

salim khan icu

pic credit- times now navbharat

अब कैसी है सलीम खान की तबीयत

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की सेहत पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सलीम खान को न्यूनतम ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात हुई थी, लेकिन अब उनकी सहूलियत और आराम को देखकर फैसला लिया जाएगा। उन पर डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रक्रिया की गई है, जो सर्जरी नहीं मानी जाती। अभी वे आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। कल परिवार के डॉक्टर चोपड़ा ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया था। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने के कारण सुरक्षा के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है।डॉक्टर ने कहा कि उनकी उम्र के कारण रिकवरी धीमी है, लेकिन वे बेहतर हो रहे हैं। हालत स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

End of Feed