बॉलीवुड

जाने-माने प्रोड्यूसर Salim Akhtar का मुंबई में हुआ निधन, 'राजा की आएगी बारात' से चमकाया था रानी मुखर्जी का करियर

Salim Akhtar Dies in Mumbai: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्रोड्यूसर सलीम अख्तर (Salim Akhtar) को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सलीम अख्तर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सलीम अख्तर के निधन को लेकर अभी तक फैमिली ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

Image

Salim Akhtar Dies in Mumbai

Salim Akhtar Dies in Mumbai: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से 9 अप्रैल की सुबह आज बेहद ही दुखद खबर सामने आई, जिसमें फैन्स को भी गहरे सदमे में पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि इंडियन सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर सलीम अख्तर (Salim Akhtar) का निधन हो गया है। सलीम अख्तर ने 8 अप्रैल, 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 82 वर्ष के थे। सलीम अख्तर के निधन से उनके परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सलीम अख्तर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों पैसा लगाया था। सलीम अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्मों में फूल और अंगारे (1993), कयामत (1983), लोहा (1987), और बटवारा (1989) जैसी कई शामिल हैं। उन्होंने कई फिल्मों का भी निर्माण किया, जिनमें बॉबी देओल और रानी मुखर्जी स्टारर बादल (2000), मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फूल और अंगार (1993), चोरों की बारात (1980), और आमिर खान के साथ बाजी (1995) शामिल हैं। सलीम अख्तर के योगदान ने 1980 और 1990 के दशक के दौरान हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान भी दिलाई।

सलीम अख्तर ने साल 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इतना ही नहीं सलीम अख्तर ने साल 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से तमन्ना भाटिया को भी इंडस्ट्री में काम दिया है। सलीम अख्तर के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी शमा अख्तर और उनका एक बेटा समद अख्तर भी है। बता दें सलीम अख्तर की फैमिली और उनके क्लोज फ्रेंड्स ने अभी तक निधन को पुष्टि नहीं की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article