Saiyaara Trailer Fan Review: मोहित सूरी की बासी कहानी में जान फूंकते दिखे अहान पांडे-अनीता पड्डा, देखें रिएक्शन्स

Saiyaara Trailer Fan Review: चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की डेब्यू मूवी सैयारा का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसमें उनके साथ अनीता पड्डा नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म सैयारा का ट्रेलर देखने के बाद मोहित सूरी की कई सारी पुरानी मूवीज याद आ सकती हैं और ऐसा लगेगा कि उन्होंने अपनी ही पुरानी फिल्मों का मिक्सचर बना दिया है।

Saiyaara Trailer Fan Review: एक वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री के किड्स फिल्मों में एंट्री करते थे। उस दौर में दर्शक स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्में देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे लेकिन आज के वक्त में किस स्टार का बच्चा फिल्मों में आ रहा है ये जानने तक में लोगों को इंट्रेस्ट नहीं है। हालांकि जब अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा का अनाउंसमेंट हुआ तब लोगों के बीच में थोड़ी खलबली देखने को मिली क्योंकि इस मूवी के लिए मोहित सूरी और यशराज बैनर ने हाथ मिलाया था। भट्ट कैंप के मोहित सूरी अगर किसी स्टारकिड के डेब्यू के लिए यशराज कैंप के साथ जुड़ रहे हैं तो जरूर ही उस बच्चे में कुछ खास होगा ऐसा लोगों का मानना था लेकिन फइल्म सैयारा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह कहा जा सकता है कि अहान पांडे तो टैलेंटिड हैं लेकिन उनके टैलेंट के साथ मोहित सूरी की फिल्म सैयारा न्याय नहीं कर पाएगी।

Saiyaara Trailer Review

Phot Caption: YRF/Saiyara Movie

फिल्म सैयारा के ट्रेलर की बात करें तो इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि मोहित सूरी इसे बनाते समय अपनी पुरानी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामाज के हैंगओवर में थे। न तो फिल्म की कहानी में नयापन दिखाई दे रहा है और न ही इसे शूट करने का तरीका बदला गया है। ट्रेलर के कुछ-कुछ सीन्स तो आशिकी 2 से कॉपी लग रहे हैं। गानों का ट्रेलर में अच्छा यूज किया गया है, जो जुबान पर चढ़ते भी हैं लेकिन इनसे बात तो नहीं ही बनने वाली है। फिल्म को कहानी चलाती है, जो सैयारा में बासी दिखाई दे रही है।

End of Feed