Saiyaara Trailer Fan Review: एक वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री के किड्स फिल्मों में एंट्री करते थे। उस दौर में दर्शक स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्में देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे लेकिन आज के वक्त में किस स्टार का बच्चा फिल्मों में आ रहा है ये जानने तक में लोगों को इंट्रेस्ट नहीं है। हालांकि जब अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा का अनाउंसमेंट हुआ तब लोगों के बीच में थोड़ी खलबली देखने को मिली क्योंकि इस मूवी के लिए मोहित सूरी और यशराज बैनर ने हाथ मिलाया था। भट्ट कैंप के मोहित सूरी अगर किसी स्टारकिड के डेब्यू के लिए यशराज कैंप के साथ जुड़ रहे हैं तो जरूर ही उस बच्चे में कुछ खास होगा ऐसा लोगों का मानना था लेकिन फइल्म सैयारा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह कहा जा सकता है कि अहान पांडे तो टैलेंटिड हैं लेकिन उनके टैलेंट के साथ मोहित सूरी की फिल्म सैयारा न्याय नहीं कर पाएगी।
फिल्म सैयारा के ट्रेलर की बात करें तो इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि मोहित सूरी इसे बनाते समय अपनी पुरानी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामाज के हैंगओवर में थे। न तो फिल्म की कहानी में नयापन दिखाई दे रहा है और न ही इसे शूट करने का तरीका बदला गया है। ट्रेलर के कुछ-कुछ सीन्स तो आशिकी 2 से कॉपी लग रहे हैं। गानों का ट्रेलर में अच्छा यूज किया गया है, जो जुबान पर चढ़ते भी हैं लेकिन इनसे बात तो नहीं ही बनने वाली है। फिल्म को कहानी चलाती है, जो सैयारा में बासी दिखाई दे रही है।
अगर सैयारा का फैंस से मिलने वाले रिएक्शन्स की बात करें तो वो भी कुछ खास नहीं हैं। फैंस को ट्रेलर में अहान का काम तो पसंद आ रहा है लेकिन हर कोई ये बोल रहा है कि मोहित सूरी उनके टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'डेब्यू मूवी में इतना कमाल का काम कर रहे हैं अहान.... डेब्यू ऐसा ही होना चाहिए।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'ट्रेलर में अहान का जितना कमाल का काम नजर आ रहा है, काश उतनी ही कमाल की होती।' वैसे आपको फिल्म सैयारा का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
