Saiyaara Crazy Fan Video: डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) जैसे नए चेहरों के साथ 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म के फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये फैन ऐसी हालत में फिल्म देखने पहुंचे था जिसे देखने के बाद लोग हैरान ही रह गए। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा फैन
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को देखने के बाद लोग इसके दीवाने हो गए हैं। थिएटर से एक के बाद एक अनोखे फैंस के वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ पाएंगे की 'सैयारा' की दीवानगी किस हद तक चली गई है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है इसमें एक आदमी IV ड्रिप लगाए सिनेमाघर में 'सैयारा' देखता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
लोगों ने किए ये कमेंट्स
फिल्म सैयारा के फैन के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि 'फिल्म देखने के लिए ऐसी दीवानगी कभी नहीं देखी'। तो वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा कि 'अरे भाई पहले इलाज करा लो फिर देख लेना मूवी'। इसके अलावा कई लोग इस फैन को ट्रोल करते भी नजर आए। फिल्म सैयारा के फैन के वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
