Saif Ali Khan Movie With Priyadarshan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कुछ दिनों पहले मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) के साथ एक धमाकेदार फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। प्रियदर्शन चाहते थे कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जुलाई में शुरू कर दिया जाए। डायरेक्टर फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए अगस्त का महिना चुना था। हैरान की बात यह है कि अब इस फिल्म में सैफ अली खान की वजह से देरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान इस समय फैमिली के साथ इंटरनेशनल हॉलिडे पर हैं। इसकी कारण फिल्म की शूटिंग शुरू होने लगातार देरी हो रही है।
सैफ अली खान के हॉलिडे एन्जॉय करने से प्रियदर्शन काफी नाराज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान के हॉलिडे की वजह से अब प्रियदर्शन को दो फिल्में देरी से शुरू होंगी। सैफ अली खान के ऐसा करने से प्रियदर्शन खुश नहीं हैं क्योंकि इससे सैफ स्टारर की तैयारी में लगभग एक महीने की देरी हो गई है, जिससे फिल्म की शूटिंग सितंबर तक शुरू हो जाएगी। बता दें सैफ अली खान का ये प्रोजेक्ट मलयालम हिट 'ओप्पम' का रीमेक है, जो 2016 में आई थी
वहीं दूसरी ओर प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ भी एक प्रोजेक्ट साइन किया हुआ है। सैफ अली खान की वजह से अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का ये प्रोजेक्ट भी देरी से शुरू होगा। यह प्रोजेक्ट दिसंबर में शुरू होना था। अक्षय कुमार के पास इस समय बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट हैं, जिस वजह से एकता कपूर प्रोडक्शन के लिए उन्हें डेट्स निकलना मुश्किल होगा।
