Saif Ali Khan ने बताई हमले वाली रात की कहानी, बोले, 'उस इंसान के हाथ में 2 हेक्सा ब्लेड थे और मेरे बेटे जेह...'

Saif Ali Khan on Night Of Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर एक घुसपैठिए ने हमला कर दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने उस रात की पूरी कहानी बताई है। सैफ अली खान ने कहा कि उस इंसान के हाथों में 2 हेक्सा ब्लेड थे और जेह के बेड पर था।

Saif Ali Khan on Night Of Attack: 16 जनवरी की सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर चोरी करने के मकसद से आए एक घुसपैठिए ने हमला बोल दिया था। इस हमले के दौरान सैफ अली खान को 6 जगह चोटें आई थीं, जिनमें से 2 काफी गंभीर थीं। ऐसे में अब सैफ अली खान ने उस रात हुई पूरी वारदात की असली सच्चाई बताई है। सैफ अली खान ने कहा कि उस इंसान के हाथ में 2 हेक्सा ब्लेड थे और वो छोटे बेटे जेह अली खान के बेड पर था। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने यह भी खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने कैसी उस इंसान से बेटे जेह को बचाया।

Saif Ali Khan on Night Of Attack

हमले की रात की सैफ अली खान ने बताई आपबीती

कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तो करीना कपूर अपनी फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रही थीं। हालांकि इन सभी खबरों पर हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने बड़ा खुलासा किया। सैफ अली खान ने बताया, 'करीना अपने दोस्तों के साथ डिनर पर गई थीं और मैंने यह इसलिए स्किप किया था क्योंकि मुझे सुबह कुछ काम था। करीना वापस आईं और थोड़ी देर बात करने के बाद वो सोने चली गईं। कुछ समय बाद अचानक घर के नौकर ने बताया कि एक इंसान जेह के कमरे में घुस आया है। उस इंसान के हाथों में 2 हेक्सा ब्लेड और चाक़ू था। वो जेह के कमरे के बेड पर था और पैसों की डिमांड कर रहा था। यह लगभग 2 बजे का समय हो सकता है।'

End of Feed