बॉलीवुड

दिन रात गार्ड्स का पहरा, घर में जाने से पहले इतनी टाइट सिक्योरिटी, फिर भी ऐसे हुआ सैफ अली खान पर हमला

Saif Ali Khan Home Guard Statement: सैफ अली खान के घर पर दिन रात सिक्युरिटी गार्ड का पहरा रहता है। सुबह से लेकर शाम तक दो से तीन गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, ऐसे में एक्टर पर कैसे हमला हुआ इसका अनुमान लगाया जा रहा है। आइए बताते हैं सैफ अली खान के गार्ड ने क्या कहा

Image

Saif Ali Khan Home Guard Statement

Saif Ali Khan Home Guard Statement: अभिनेता सैफ अली खान पर आज सुबह चाकू से हमला किया गया। जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद पुलिस इस जांच में जुटी हुई है कि ये घटना कैसे हुई। पुलिस की टीम एक्टर के होमगार्ड से लेकर मेड तक से पूछताछ कर रही है। वहीं लोगों के बीच भी यही चर्चा बनी हुई है कि इतनी टाइट सिक्युरिटी के बाद एक्टर की जान खतरे में कैसे आई। हमले की जानकारी देते हुए उनके गार्ड ने बातचीत में बताया है कि वह उस वक्त कहां थे

हमले के वक्त कहां था गार्ड

सैफ अली खान के घर पर दिन रात सिक्युरिटी गार्ड का पहरा रहता है। सुबह से लेकर शाम तक दो से तीन गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। डबल वेरिफिकेशन के बाद ही पटौदी पैलेस में एंट्री मिलती है। जब पुलिस ने उनके गार्ड से इस बारे में बात की तब एक गार्ड ने बताया कि उनकी शिफ्ट सुबह की थी वह रात 3 बजे सो रहे थे, जिस गार्ड की शिफ्ट रात की थी वही बता सकता है कि हमलावर घर के अंदर कैसे गया। पुलिस अब इसी जानकारी में जुटी हुई है कि सैफ के घर के अंदर चोर कैसे घुसे

कैसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने बातचीत के दौरान उनकी नौकरानी को शक के घेरे में रखा है। बताया जा रहा है कि जब सैफ ने हमलावर को देखा तब वह उनकी मेड से बहस कर रहे थे, जैसे ही सैफ उन दोनों के पास गए तो अनजान व्यक्ति ने उन्हें चाकू से मार दिया। जिसके बाद सैफ अली खान घायल हो गए। बातचीत के लिए पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में ले लिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article