बॉलीवुड

Saif Ali Khan Statement: सैफ ने जान पर खेलकर बेटे जेह और नैनी को भगाया था कमरे से बाहर, उस रात जो हुआ सुनकर कांप जाएगी रूह

Saif Ali Khan Statement: सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) ने मुंबई पुलिस को दी स्टेटमेंट में बताया कि उस रात वह अपनी पत्नी करीना कपूर( Kareena Kapoor) के साथ 11वीं मंजिल पर थे। उस रात जो हुआ वह बहुत डरावना था, उन्होंने बताया कि कैसे वह हमलावर से जान छुड़ाकर भागे थे।

Image

Saif Ali Khan Statement

Saif Ali Khan Statement: अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) अस्पताल से ठीक होकर अब घर आ आ गए हैं। मंगलवार को उन्हें छुट्टी मिल गई थी और वह अपने घर लौट आए, इसके बाद एक एक कर सभी उनसे मिलने घर आ रहे हैं। सैफ अली खान ने हाल ही में अपने साथ हुई घटना का विवरण दिया है और पुलिस स्टेटमेंट में बताया है कि उस रात क्या हुआ था। आइए आपको बताते हैं सैफ अली खान के साथ क्या हुआ था।

सैफ अली खान ने पुलिस को बताई उस रात की घटना

सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) ने मुंबई पुलिस को दी स्टेटमेंट में बताया कि उस रात वह अपनी पत्नी करीना कपूर( Kareena Kapoor) के साथ 11वीं मंजिल पर थे। रात के समय जेह के कमरे से नैनी के चिल्लाने की आवाज आई और वह दौड़कर कमरे की तरफ भागे। सैफ ने वहाँ देखा कि एक अनजान व्यक्ति ने जेह को पकड़ा हुआ था और उसके हाथ में चाकू था। सैफ ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उस हमलावर ने उनकी गर्दन,पीठ और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह जैसे तैसे नैनी और जेह को निकालकर बाहर भागे और हमलावर को कमरे के अंदर बंद कर दिया।

इसी के साथ आज सुबह सैफ अली खान( Saif Ali Khan) की मेडिकल रिपोर्ट की एक कॉपी इंटरनेट पर आई। रिपोर्ट में बताया गया कि सैफ अली खान की गर्दन, पीठ, कलाई, कंधे और कोहनी पर चोट लगी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उनके दोस्त अफसर जैदी ने लीलावती अस्पताल में भर्ती होने की सारी प्रोसेस पूरी की थी। भर्ती होने का समय सुबह 4.11 बजे बताया जा रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article