Saif Ali Khan Seen in South Movie Remake: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सैफ अली खान अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा (Devara)' में नजर आए थे, लेकिन एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। देवरा से पहले रिलीज हुई 'आदिपुरुष' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। जिसके बाद से सैफ अली खान दमदार वापसी करने के लिए एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार है। इसी बीच सैफ अली खान का नाम साउथ की एक फिल्म के रीमेक से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म में सैफ अली खान नजर आ सकते हैं।
साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आए सैफ अली खान
सैफ अली खान काफी समय के एक हिट फिल्म की तलाश में हैं। इसी बीच सैफ अली खान नाम साउथ के जाने-माने स्टार नानी की सुपरहिट फिल्म 'गैंग लीडर (Nani's Gang Leader)' से जुड़ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान नानी की फिल्म 'गैंग लीडर' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के राइट्स अभी हाल ही में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने खरीदे हैं और उन्होंने फिल्म को लेकर सैफ अली खान से बातचीत शुरू कर दी है। लेकिन अभी सैफ अली खान ने फिल्म को साइन नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में भी साथ आएंगे नजर
सैफ अली खान और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) साउथ की फिल्म 'गैंग लीडर' के अलावा एक बॉलीवुड मूवी को लेकर भी चर्चा में हैं। सैफ अली खान और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी साथ में फिल्म 'रेस 4' में भी काम करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होने वाली है।
