बॉलीवुड

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद एक्शन में आई पुलिस, हिरासत में लिए गए 3 संदिग्ध

Saif Ali Khan Being Attacked: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी की सुबह हुए हमले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन तीनों से पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है। अभिनेता पर हुए हमले के बाद सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

Image

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Being Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को लेकर 16 जनवरी की सुबह बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 16 जनवरी की सुबह 2.30 बजे सैफ अली खान पर उनके घर में एक घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया। सैफ अली खान पर हुए हमले में अभिनेता को काफी गंभीर चोट भी आई हैं। इस वारदात के होते ही मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि गुरुवार के दिन ही मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के घर में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार इन तीनों लोगों से पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

3 लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ

सैफ अली खान पर हमला उनके मुंबई स्थित पर हुआ। यह घटना सुबह-सुबह की बताई जा रही है। हमला होने के तुरंत बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका वहां इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले के बिना ढील दिए जांच कर रही है। एक घुसपैठिए के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। इस मामले में पुलिस को सैफ के घर में काम कर रहे 3 लोगों पर शक है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी के कहना है कि सैफ अली खान पर 6 जगह हमला किया गया है, जिसमें 2 गंभीर हैं। एक उनकी स्पिन के काफी क्लोज है। सैफ अली खान का ऑपरेशन न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article