बॉलीवुड

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान की सर्जरी हुई पूरी, खतरे से पूरी तरह आए बाहर

Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan News) पर बीती रात कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। सैफ अली खान (Saif Ali Khan in Hospital) को घरवालों ने तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी सर्जरी पूरी हो चुकी है। पटौदी परिवार ने आधिकारिक ऐलान जारी करते हुए कहा है कि अब छोटे नवाब खतरे से पूरी तरह बाहर हैं।

Image

Saif Ali Khan out of danger

Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan Latest News) के परिवार ने हमले के तुरंत बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां उनकी सर्जरी की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान पर चोरों ने 6 बार चाकू से हमला किया था, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। जख्मी सैफ अली खान का इलाज तुरंत ही लीलावती अस्पताल में शुरू हो गया और डॉक्टर्स उनकी सर्जरी करने में बिजी हो गए। ताजा जानकारी के अनुसार, सैफ अली खान अब खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। पटौदी परिवार ने मीडिया के लिए आधिकारिक बयान जारी करके ये जानकारी दी है कि फैंस को अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

खान परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान, खतरे से बाहर आए सैफ अली खान

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगे आधिकार बयान में पटौदी परिवार ने फैंस को चिंता न करने की सलाह दी है क्योंकि सैफ की सर्जरी पूरी हो गई है और वो खते से पूरी तरह बाहर हैं। आधिकारिक बयान में परिवार ने लिखा है, 'सैफ अली खान अब सर्जरी से बाहर आ चुके हैं और खतरे से बाहर हैं। घर से सभी सदस्य ठीक हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, डॉ. लीना जैन और लीलावती अस्पताल की पूरी टीम का धन्यवाद कहते हैं कि उन्होंने समय पर सैफ का इलाज किया। हम उन फैंस का भी शुक्रिया करना चाहते हैं, जो सैफ अली खान के लिए लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं। हमारे कठिन समय में साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया।'

खबरों की मानें तो सैफ अली खान (Saif Ali Khan Out of Danger) के घर में बीती रात कुछ लोग चोरी करने की मंशा से घुसे थे। इसी दौरान सैफ अली खान और चोरों का आमना-सामना हुआ, जिसमें छोटे नवाब जख्मी हो गए। चोरों ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला किया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सफल इलाज हो गया है। इस समय डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article