बॉलीवुड

अस्पताल में भर्ती हुए Saif Ali Khan, सर्जरी के लिए Kareena Kapoor भी गई साथ

Saif Ali Khan in Hospital : पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान( Saif Ali Khan) का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान को आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शूटिंग के दौरान उनके घुटने और कंधे पर चोट लग गई है

Image

Saif Ali Khan in Hospital

Saif Ali Khan in Hospital : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान( Saif Ali Khan) को हाल-फिलहाल में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर सामने आ रही है कि शूटिंग के दौरान उनके कंधे और घुटने पर चोट लग गई है। जिसके कारण अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि सैफ को चोट कब लगी। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान( Saif Ali Khan) का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान को आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शूटिंग के दौरान उनके घुटने और कंधे पर चोट लग गई है जिस वजह से उनकी सर्जरी करनी पड़ रही है। वहीं अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि उन्हें किस फिल्म के सेट पर चोट लगी है। वहीं न ही इस बात का पता चल पाया है कि उन्हें किस कंधे और घुटने पर चोट लगी है। बता दें कि सैफ अली खान के साथ पत्नी करीना कपूर खान( Kareena kapoor Khan) भी अस्पताल में उनके साथ हैं।

बताते चले कि इससे पहले भी सैफ अली खान कई बार सेट पर शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुके हैं। एक बार तो उनके मुंह पर बुरी तरह चोट लग गई थी और उन्हें पूरे 100 टांके आए थे। ऐसे ही एक बार उनकी आँख में खेलते हुए तीर लगा था जिसकी वजह से उनकी आँख की सर्जरी हुई थी। कई दफा सैफ को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article