Ramayana देखने के बाद यश के बेटे ने उठाए सवाल, रावण बने पिता से कही ये बात

'रामायण' में रावण बने यश को पर्दे पर देखकर उनका बेटा यथर्व भावुक हो गया। पिता को पक्षी मारते देख उसने ऐसी बात कही कि साई पल्लवी भी यह किस्सा सुनाए बिना नहीं रह सकीं।

फिल्मों में अपने पसंदीदा सितारों को अलग-अलग किरदार निभाते देखना फैंस के लिए आम बात है, लेकिन जब वही सितारा किसी बच्चे का पिता हो, तो पर्दे पर दिखने वाला हर सीन उसके लिए खास मायने रखता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक्टर यश के बेटे यथर्व के साथ। फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के लॉस एंजिल्स प्रीमियर में अपने पिता को रावण के किरदार में देखने के बाद यथर्व भावुक हो गया। उसे अपने पिता का एक काम इतना बुरा लगा कि उसने साफ कह दिया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भाग्य लक्ष्मी फेम Maera Mishra बनीं मां, घर आई नन्ही परी)

ramayana

रामायण देखने के बाद यश के बेटे ने उठाए सवाल (pic credit-ramayana)

रावण को पक्षी मारते देख दुखी हुआ यथर्व

फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने एक बातचीत के दौरान यह किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद जब सभी सिनेमाघर से बाहर निकले, तो उन्होंने यथर्व को रोते हुए देखा। यश के बेटे को फिल्म में रावण का एक पक्षी को मारना बिल्कुल पसंद नहीं आया। साई पल्लवी के मुताबिक, यथर्व ने अपने पिता से कहा कि उन्हें फिल्म में भी पक्षी को नहीं मारना चाहिए था। यह सुनकर वहां मौजूद लोगों के लिए वह पल बेहद खास बन गया। यश ने भी बताया कि उनके बच्चे फिल्म देखते समय कई सवाल पूछ रहे थे। उनके लिए यह पहला मौका था, जब उन्होंने अपने पिता को बड़े पर्दे पर देखा।

End of Feed