बॉलीवुड

प्रेरणा अरोड़ा को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मिली राहत, पूजा फिल्म्स संग 2018 के वित्तीय विवाद में हुईं बरी

Bombay High Court Acquits Prerna Arora: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर को साल 2018 में पूजा फिल्म्स संग हुए वित्तीय विवाद में राहत मिली है। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।

Image

प्रेरणा अरोड़ा को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मिली राहत

Bombay High Court Acquits Prerna Arora: बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को दिवाली से पहले बड़ी राहत मिली है। दरअसल, पूजा फिल्म्स संग हुए वित्तीय विवाद में प्रेरणा अरोड़ा को बरी कर दिया गया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) को सभी आरोपों और विवादों से राहत दी है। बता दें कि यह मामला 2018 में दर्ज कराया गया था, जिसपर लंबे समय से कानूनी कार्रवाई चल रही थी। पूजा फिल्म्स और प्रेरणा अरोड़ा के इस विवाद को बॉम्बे हाईकोर्ट ने निपटाते हुए रफा-दफा कर दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मामले से बरी किये जाने पर प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) ने भी न्यायालय का आभार जताया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "इस न्याय के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। मैं इस बात से भी खुश हूं कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने हम जैसे आम लोगों का विश्वास कानून में बनाए रखा। इस पूरे केस के दौरान मैंने उन निर्दोष लोगों के लिए उदाहरण पेश करने की खातिर चुप्पी बनाए रखी जो जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को अक्षम महसूस करते हैं। मेरा मानना है कि उन लोगों को ऐसी घड़ी में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।

प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) ने इस सिलसिले में आगे कहा, "केस को लेकर कई अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगी कि ये आखिरी फैसला है, जिसने सारी अफवाहों को खत्म कर दिया है। मैं अनुरोध करती हूं कि किसी भी तथ्य को सनसनीखेज बनाने और अपने एजेंडा के लिए किसी की जिंदगी बर्बाद करने से पहले तथ्य की सच्चाई जान लें।" बता दें कि प्रेरणा अरोड़ा ने कई हिट फिल्में की हैं, जिसमें अक्षय कुमार की 'रुस्तम' से लेकर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' तक शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article