रूही सिंह बनीं इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन की ब्रांड एंबेसडर, वेव्स 2025 में करेंगी आईसीए का प्रतिनिधित्व

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस रूही सिंह को भारतीय कॉमिक्स एसोसिएशन (ICA) की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। रूही सिंह कई अवार्ड-विनिंग वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसमें "रनअवे लुगाई" और "चक्रव्यूह" शामिल हैं। रूही सिंह की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम, फेसबुक और जोश ऐप पर 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस रूही सिंह को भारतीय कॉमिक्स एसोसिएशन (ICA) की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। रूही सिंह नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें एक्ट्रेस रूही सिंह का कॉमिक्स के प्रति गहरा जुनून है। अब रूही सिंह भारतीय कॉमिक्स का चेहरा बनकर वेव्स 2025 में भारतीय कॉमिक्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Ruhi Singh

Ruhi Singh

कॉमिक्स के प्रति रूही सिंह का प्यार बचपन से ही है और वह इस पहल का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हैं। इसका उद्देश्य भारतीय कॉमिक्स और संस्कृति को बढ़ावा देना है। रूही सिंह कई अवार्ड-विनिंग वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसमें "रनअवे लुगाई" और "चक्रव्यूह" शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में 'बेस्ट एक्ट्रेस' के लिए नॉमिनेट किया गया था। रूही सिंह की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है। बता दें एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम, फेसबुक और जोश ऐप पर 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। रूही अपने स्टाइलिश और खास पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं।

End of Feed