Is Govind Namdev Dating Shivangi Verma: गोविन्द नामदेव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। दिग्गज अभिनेता ने 'ओएमजी', 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस समय गोविन्द नामदेव सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी एक फोटो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में गोविन्द नामदेव को एक एक्ट्रेस के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि 71 साल की उम्र में गोविंदा नामदेव (Govind Namdev) खुद से 40 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा (Shivangi Verma) को डेट कर रहे हैं। आइए क्या है इस फोटो की पूरी सच्चाई?
गोविन्द नामदेव को कई लोगों द्वारा ट्रोल भी किया जा रहा है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'प्यार कोई उम्र और सीमा नहीं जानता है।' इसके बाद लोगों को लगने लगा कि गोविन्द नामदेव ने अपने रिश्ते की घोषणा की है। लोगों ने उन्हें लेकर अजीब-अजीब कमेंट्स लिखने शुरू कर दिए थे। ऐसे में अब गोविन्द नामदेव ने वहीं फोटो दोबारा शेयर करते हुए चीजों को क्लियर किया है। उन्होंने बताया कि वो और शिवांगी इंदौर में एक फिल्म की शूट कर रहे थे। फिल्म को लेकर उन्होंने जानकरी कि इसमें एक उम्रदराज आदमी को एक जवान लड़की से प्यार हो जाता है।
गोविन्द नामदेव ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'ये रियल लाइफ लव नहीं है, रील लाइफ है जनाब! एक फिल्म है गौरीशंकर गोहरगंज वाले, जिसकी शूटिंग हम इंदौर में कर रहे हैं। ये उसी फिल्म की स्टोरी का प्लाट है। इसमें एक बूढ़े आदमी को जवान लड़की से प्यार हो जाता है। जहां तक व्यक्तिगत रूप से मुझे किसी यंग और ओल्ड से प्यार हो जाए, ये इस जन्म में तो संभव है नहीं। मेरी सुधा, सांस है मेरी! ज़माने की हर अदा, हर लोभ-लालच, स्वर्ग जैसा भी फीका है बिलकुल, मेरी सुधा के आगे! लड़ जाऊंगा प्रभु से भी अगर किया इधर-उधर तो फिर हो जाए सजा, कुछ भी...गॉड ब्लेस।'
