Rohit Shetty To Bring Salman Khan Shah Rukh Khan And Aamir Khan In Cop Universe: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। रोहित शेट्टी एक बार फिर से 2024 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह अजय देवगन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ संग 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप युनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अभी तक तीनों खान यानी शाहरुख खान, सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान की बारी नहीं आई है। लेकिन रोहित शेट्टी उन्हें अपने कॉप युनिवर्स का हिस्सा बनाएंगे या नहीं, इस मामले पर अब खुद फिल्ममेकर ने चुप्पी तोड़ी है।
पिंकविला संग इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से कॉप युनिवर्स के सिलसिले में सवाल-जवाब किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या वह तीनों खान (सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान और आमिर खान) में से किसी एक के साथ कॉप युनिवर्स मूवी बनाने के बारे में सोच रहे हैं। गइसपर रोहित शेट्टी ने जवाब दिया, "तीनों के साथ, एक को भी क्यों छोड़ूं मैं?" रोहित शेट्टी ने अपने जवाब में आगे कहा, "बहुत वक्त है। अभी पूरी इंडस्ट्री को कॉप बना देंगे। तू टेंशन मत ले, कोई नहीं बचेगा। एक हमारा अलग से पुलिस फंक्शन भी होगा।"
बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान अपने-अपने करियर में पुलिसवालों की भूमिका अदा कर चुके हैं। पुलिस के रोल में उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। ऐसे में अगर वे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप युनिवर्स का हिस्सा बनते हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच सकती है। इससे इतर शाहरुख खान 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' के जरिए रोहित शेट्टी संग काम कर चुके हैं।
