बॉलीवुड

Animal: एक्सटेंडेड कट्स के साथ OTT पर रिलीज होगी Ranbir Kapoor की फिल्म!

Ranbir Kapoor's Animal Cut Version on OTT: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' का एक्सटेंडेड कट वर्जन मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।

Image

Ranbir Kapoor's Animal

Ranbir Kapoor's Animal Cut Version on OTT: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) का भूत लोगों के सर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अभी भी इस फिल्म के बारे में ही बात कर रहे हैं। जिन-जिन लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर 'एनिमल' नहीं देखी थी अब उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश करने का फैसला कर लिया है। कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'एनिमल' का अनकट वर्जन देख पाएंगे लेकिन आखिरी मौके पर इसमें बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ऑडियंस को ओटीटी पर भी फिल्म एक्सटेंडेड कट वर्जन ही देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की 'एनिमल' नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी के दिन दस्तक देगी। चर्चा थी कि सिनेमाघरों के मुकाबले फिल्म का ओटीटी वर्जन थोड़ा लंबा होगा लेकिन अब इन खबरों पर कन्फर्मेशन आ गया है। मेकर्स ने इसे एक्सटेंडेड कट्स वर्जन के साथ पेश करने का फैसला कर लिया है।

इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडिया में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं दूसरी ओर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 915 करोड़ रुपये के पार था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे जैन

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article