बॉलीवुड

Rohit Shetty के कॉप युनिवर्स में होगी सलमान सहित तीनों खान की एंट्री, बातों-बातों में फिल्म मेकर ने दिया हिंट

Rohit Shetty To Bring Salman Khan Shah Rukh Khan And Aamir Khan In Cop Universe: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के कॉप युनिवर्स का हिस्सा बॉलीवुड के नामी सितारे बन चुके हैं। लेकिन अभी तक तीनों खान का नंबर नहीं आया है। हालांकि अब फिल्ममेकर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

रोहित शेट्टी के कॉप युनिवर्स में होगी तीनों खान की एंट्री

Rohit Shetty To Bring Salman Khan Shah Rukh Khan And Aamir Khan In Cop Universe: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। रोहित शेट्टी एक बार फिर से 2024 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह अजय देवगन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ संग 'सिंघम अगेन' लेकर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप युनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन अभी तक तीनों खान यानी शाहरुख खान, सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान की बारी नहीं आई है। लेकिन रोहित शेट्टी उन्हें अपने कॉप युनिवर्स का हिस्सा बनाएंगे या नहीं, इस मामले पर अब खुद फिल्ममेकर ने चुप्पी तोड़ी है।

पिंकविला संग इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से कॉप युनिवर्स के सिलसिले में सवाल-जवाब किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या वह तीनों खान (सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान और आमिर खान) में से किसी एक के साथ कॉप युनिवर्स मूवी बनाने के बारे में सोच रहे हैं। गइसपर रोहित शेट्टी ने जवाब दिया, "तीनों के साथ, एक को भी क्यों छोड़ूं मैं?" रोहित शेट्टी ने अपने जवाब में आगे कहा, "बहुत वक्त है। अभी पूरी इंडस्ट्री को कॉप बना देंगे। तू टेंशन मत ले, कोई नहीं बचेगा। एक हमारा अलग से पुलिस फंक्शन भी होगा।"

बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान अपने-अपने करियर में पुलिसवालों की भूमिका अदा कर चुके हैं। पुलिस के रोल में उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। ऐसे में अगर वे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप युनिवर्स का हिस्सा बनते हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच सकती है। इससे इतर शाहरुख खान 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' के जरिए रोहित शेट्टी संग काम कर चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article