Chulbul Pandey vs Singham: रोहित शेट्टी की कॉप्स यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीराव सिंघम से ही यह करिश्मा शुरू हुआ था, यह बॉलीवुड में सबसे सफल कॉप्स फ्रेंचाइजी में से एक रही है। जिसके बाद रणवीर सिंह की सिंबा और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी इसी कॉप्स यूनिवर्स का हिस्सा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने हाल ही में अजय देवगन की सिंघम अगेन में सलमान खान की चुलबुल पांडे की स्पेशल अपीयरेंस से फैंस को हैरान कर दिया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस चुलबुल पांडे और बाजीराव सिंघम की स्टैंडअलोन फिल्म के बारे में बात करने लग गए हैं। रोहित शेट्टी से वह लगातार इसको लेकर मांगे भी कर रहे हैं। सलमान ने रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे का एक ब्लॉकबस्टर कैमियो किया है, जिससे लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई
Singham Again vs Ajay Devgn Face Off
क्या एक साथ फिल्म में नजर आएंगे सिंघम और चुलबुल पांडे?
सोशल मीडिया पर सिंघम और चुलबुल पांडे के फेस ऑफ की खबरों के वायरल होने के बाद अब रोहित शेट्टी ने भी इनपर रिएक्ट किया है। पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान शेट्टी ने इस संभावना को तरफ एक पॉजिटिव रिएक्शन दिया है।
जब दर्शकों ने पूछा कि क्या वे सिंघम और चुलबुल पांडे एक साथ एक फिल्म में देखना चाहेंगे? या वह दोनों की फेस ऑफ फिल्म बनाना चाहते हैं? अजय देवगन ने इसपर रिएक्टर करते हुए स्माइल की और कहा, 'मुझे यह पता था।' वहीं रोहित शेट्टी ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुझे थोड़ा टाइम दो, हम इस बारे में जरूर सोचेंगे।'
