बॉलीवुड

रोहित शेट्टी बना रहे Chennai Express 2, Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की बनेगी जोड़ी?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 22, 2023, 02:52 PM IST

Rohit Shetty making Chennai Express 2?: निर्माता रोहित शेट्टी जो सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ इंडियन पुलिस फोर्स के लिए शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने एक ट्रेन सीक्वेंस की तस्वीर पोस्ट की है। इसी फोटो के साथ उन्होंने उल्लेख किया है कि कैसे इसने उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस के दिनों की याद दिला दी है।

Image

Chennai Express 2

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone Chennai Express 2?: रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की जोड़ी प्रशंसकों के लिए एक ड्रीम निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी हैं। दोनों पहली बार 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस के लिए साथ आए थे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। अब लगभग 10 साल बाद रोहित शेट्टी की एक पोस्ट ने शाहरुख खान और उनके फिर से साथ आने की अटकलों को हवा दी है। चर्चा है कि दोनों फिर से चेन्नई एक्सप्रेस 2 के लिए साथ आ सकते हैं। जी हां, रोहित शेट्टी और शाहरुख खान एक साथ रीयूनियन कर सकते हैं।

दरअसल फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंडियन पुलिस फोर्स के लिए शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने वेब सीरीज में एक ट्रेन सीक्वेंस की तस्वीर पोस्ट की है। इसी फोटो के साथ उन्होंने उल्लेख किया है कि कैसे इसने उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस के दिनों की याद दिला दी है। यही पोस्ट को देखने के बाद अब प्रशंसक में उत्साह बढ़ गया है क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्म निर्माता, चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के सीक्वल की ओर इशारा कर रहे हैं।

शाहरुख खान, पठान के साथ अपनी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रशंसक फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लेकर पहले दिन से ही बेहद एक्साइटेड हैं। सुपरस्टार अपने स्टारडम को फिर से देखने के लिए 25 जनवरी, 2023 का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि सिनेमा प्रेमी 4 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

शाहरुख खान ने तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी भी साइन की है, वह नयनतारा के साथ जवान में भी दिखाई देंगे। अब प्रशंसकों को लगता है कि उनके लिए रोहित शेट्टी की फिल्म साइन करने का यह सही समय है। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं होगा। रोहित शेट्टी अपने कलाकारों के साथ फिर से काम करने के लिए जाने जाते हैं और अब सिद्धार्थ के साथ इस वेब सीरीज के बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ सिंघम 3 में काम शुरू करेंगे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article