Rohit Saraf Performance on Ishq Vishk Rebound: बॉलीवुड एक्टर रोहित सराफ (Rohit Saraf) की हाल ही में फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रोहित के साथ पश्मीना रोशन और जिब्रान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पश्मीना और जिब्रान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अब इस पर रोहित ने अपना रिएक्शन दिया है।
Rohit Saraf In Ishq Vishk (credit Pic: Instagram)
रोहित ने इश्क विश्क के परफॉर्मेंस पर दिया रिएक्शन
रोहित ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर कहते हैं कि इस पर मेरा कंट्रोल नहीं है। एक्टर ने कहा कि मैं फिर भी खुश हूं कि लोगों ने मेरे काम को पसंद किया। एक्टर ने बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा, मुझे खुद से काफी उम्मीदें थी। इस फिल्म के जरिए लोगों तक मेरी परफॉर्मेंस पहुंची है। मेरे सपना है कि मैं मेन स्ट्रीम फिल्म का हीरो बनूं। मैं बड़े पर्दे पर आना चाहता था। मैं खुद को डांस वगरैह करते हुए देखना चाहता था। मुझे खुद से काफी उम्मीदे हैं। इन उम्मीदों को पूरा करने के लिए मैं बस एक काम कर सकता हूं। वो है खुद पर मेहनत। मैं हर दिन आते ही ये सुनिश्चित करता हूं कि मेरे निर्देशक और निर्माता मेरे काम से खुश हों।
एक्टर ने आगे कहा, मेरे हाथ में सिर्फ ये है कि मैं अपना 100 प्रतिशत दूं। मैं बहुत खुश हूं जिन लोगों ने मेरे काम को पसंद किया। मैं उन सभी को शुक्रिया कहना चाहूंगा। इश्क विश्क रिबाउंड ने बॉक्सऑफिस पर छह दिनों में 4.8 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में रोहित और पश्मीना की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर ठग लाइफ में नजर आएंगे।
