Rohit Bal की मौत पर मायूस हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर की नहीं मन पाई दिवाली तो अनन्या ने किया भावुक पोस्ट

Stars Reaction on Rohit Bal Death : अचानक उनकी मौत के खबर से इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। दिवाली के मौके पर छोड़कर जाने वाले कलाकार को स्टार्स ने अपने अंदाज में याद किया। उन्हें याद करते हुए सोनम कपूर ने भावुक पोस्ट की, आइए बताते हैं बाकी स्टार्स ने क्या कहा।

Stars Reaction on Rohit Bal Death : बीती रात शुक्रवार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दुखद घटना घटी फैशन डिजाइनर रोहित बल( Rohit Bal) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रोहित बल के फैशन का पूरा बॉलीवुड दीवाना था करीना कपूर( Kareena Kapoor) से लेकर अनन्या पांडे( Ananaya Pandey) तक सभी एक्ट्रेस को रोहित के डिजाइन बेहद पसंद आते थे। अचानक उनकी मौत के खबर से इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। दिवाली के मौके पर छोड़कर जाने वाले कलाकार को स्टार्स ने अपने अंदाज में याद किया। उन्हें याद करते हुए सोनम कपूर ने भावुक पोस्ट की, आइए बताते हैं बाकी स्टार्स ने क्या कहा।

Stars Reaction on Rohit Bal Death

सोनम कपूर ( Sonam Kapoor) ने रोहित बल को याद करते हुए लिखा- प्यारे गुड्डा , मैं दिवाली मनाने ही जा रही थी तुम्हारी दी हुई ड्रेस में, इतने में ये दुखद खबर सामने आई और मेरा दिल टूट गया। मैंने कई बार तुम्हारे डिजाइनर कपड़ों को पहनकर रैम्प वॉक किया है। तुम कमाल के हो, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। करीना कपूर ने भी रोहित की तस्वीर साझा करते हुए इमोजी के साथ अपना दुख प्रकट किया है। वहीं अनन्या पांडे ने हाल ही में हुए फैशन वीक की एक प्यारी वीडियो साझा की है जिसमें वह रोहित के साथ रैम्प पर झूम रही है, ये वीडियो कुछ ही दिन पहले की है। मसाबा गुप्ता ने भी रोहित को याद किया है।

End of Feed