बॉलीवुड

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने दुनिया को दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, खूबसूरत नाम से भी उठाया पर्दा

Deepika Padukone And Ranveer Singh Shares First Glimpse Of Daughter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। खास बात तो यह है कि कपल ने अपनी नन्ही सी परी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है।

Image

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दुनिया को दिखाई बेटी की पहली झलक

Deepika Padukone And Ranveer Singh Shares First Glimpse Of Daughter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बीते 8 सितंबर को नन्ही परी ने जन्म लिया था। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer singh) की बेटी की झलक देखने के लिए दुनिया तरस रही थी। इतना ही नहीं, लोग कपल की नन्ही बेटी के नामकरण का भी इंतजार कर रहे थे। खास बात तो यह है कि दिवाली के पावन अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नन्ही सी परी की झलक दुनिया को दिखाई है। इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी फैंस के सामने किया है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी नन्ही सी परी का नाम 'दुआ' रखा। कैप्शन में भी दीपिका पादुकोण ने लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह। दुआ यानी प्रार्थना, क्योंकि ये हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारा दिल आभार और प्यार से भर गया है। दीपिका और रणवीर।" दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्ही परी फोटो में पिंक कलर के सूट में नजर आई। उसकी ये झलक देख फैंस का भी दिल बाग-बाग हो उठा।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्ही परी की फोटोज पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। फोटो को अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आलिया भट्ट ने फोटो पर ढेर सारे दिल शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। वहीं रोहन श्रेष्ठा ने भी फोटो पर हार्ट शेप इमोजी शेयर किया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "यार ये कितनी प्यारी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये नाम बहुत ज्यादा खूबसूरत है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article