Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Movie Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे हैं। एक लंबे समय के बाद इस के फिल्म को करण जौहर ने डाइरेक्ट किया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। ऐसे में कई लोग फिल्म का पहला शो को देख कर ट्विटर पर अपने रिव्यु ट्वीट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर जनता को ये फिल्म कैसी लग रही है।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Movie Twitter Review in Hindi: करण जौहर द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का ट्विटर रिएक्शन।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को लोग एक बढ़िया फैमिली ड्पैक ड्रामा फिल्म बता रहे हैं। इसी के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी को काफी तारीफें मिल रही हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'फिल्म वह सब कुछ है जो आप एक फिल्म से उम्मीद करते हैं। एनर्जी और कॉमेडी इस फिल्म में भरपूर है। कभी-कभी बहुत सारा मजा, बहुत सारा मेलोड्रामा। लेकिन ये उनकी सबसे बेस्ट फिल्म भी है। दुर्गा पूजा के अंत में उस एक पल ने मुझे हिलाकर रख दिया। इसके लिए धन्यवाद करण।' इसी के साथ दूसरा यूजर फिल्म का रिव्यु देते हुए लिखता है कि पुराना बॉलीवुड फिल्मों का दौरा वापिस आ गया है। क्या फिल्म है, लगभग सभी सभी भावनाओं का अद्भुत अनुभव। फिल्म आपकी आंखों को स्क्रीन से हटने नहीं देगा। इसी के साथ यहां पढ़िए फिल्म से जुड़े सभी रिव्यु।
