Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Advance Booking: रणवीर सिंह और आलिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री धमाल मचा रही है। फिल्म के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से करण 6 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
24 जुलाई से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म की कुल मिलाकर 3100 टिकटे बिकी है। फिल्म ने PVR में 17 हजार टिकटे बेची है। INOX में 9000 और Cinepolis में 5000 हजार टिकटे बेची है। ट्रेंड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 12 से 14 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। रणवीर और आलिया ने इससे पहले साथ में गली बॉय में काम किया था।
बॉक्स ऑफिस पर कल रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रॉकी और रानी में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म के रिलीज से पहले इसे लेकर बज बना हुआ है। लंबे समय बाद रणवीर और आलिया साथ में नजर आने वाले हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। रणवीर के पास संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा है।
