Riyan Parag Youtube History: भारतीय क्रिकेटर रियान पराग (Riyan Parag) का इस साल IPL 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन परफॉर्म किया है और वह इस साल के टॉप रनर्स की लिस्ट में भी शामिल रहे हैं। हालांकि रियान पराग इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक सुर्खियों में आ गए हैं, इसकी वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री है। दरअसल सोशल मीडिय पर क्रिकेटर रियान पराग की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अनन्या पांडे और सारा अली खान हॉट सर्च किया है। जिसके बाद क्रिकेटर को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। रियान की सर्च हिस्ट्री में विराट कोहली से लेकर खुदका नाम भी शामिल है।
हालांकि सभी का ध्यान दो नामों पर चला गया है, एक तो अनन्या पांडे हॉट और दूसरा सारा अली खान हॉट। अब रियान को इस वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
रियान पराग की सर्च हिस्ट्री हुई वायरल
दरअसल रियान पराग एक लाइव स्ट्रीम का स्क्रीनशॉर्ट वायरल हो रहा है, इस फोटो के सामने आते ही अब ट्रोलर्स ने रियन पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शुभमन भाई नहीं छोड़ेंगे भाई..' वही एक और यूजर ने लिखा, 'शुक्र है अनुष्का भाभी का नाम सर्च नहीं किया वरना विराट भाई नहीं छोड़ते।'
