बॉलीवुड

'Kantara Chapter 1' के लिए ऋषभ शेट्टी ने चार्ज की इतनी फीस, जानकार खुली रह जाएंगी आखें

Rishab Shetty's Fees For Kantara Chapter 1: साउथ निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) की रिलीज में बस कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को करने के लिए ऋषभ शेट्टी ने कितने रुपये चार्ज किए हैं।

Image

Image Source: IMDb

Rishab Shetty's Fees For Kantara Chapter 1: साउथ निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की नई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स ने बहुत लंबा इंतजार किया है। इस मूवी का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा था कि ऋषभ शेट्टी ने इस मूवी को करने के लिए अपनी फीस डबल कर दी है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऋषभ शेट्टी ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को करने के लिए एक रुपये भी चार्ज नहीं किया है।

जानिए 'कंतारा चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी की फीस

सियासत की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) के लिए फीस ना लेने का फैसला किया है। कथित तौर पर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई देने के आधार पर फीस चार्ज करने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में 125 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम फिल्म को हिट कराने के लिए इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस फिल्म को बनाने में ऋषभ शेट्टी ने कथित तौर पर अपना पैसा लगाया है।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्रा और प्रकाश थुमिनाद जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। 'कंतारा चैप्टर 1' साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इस मूवी के साथ वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों का तगड़ा क्लैश देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article