Richa Chadha-Ali Fazal ने बेटी के नाम का किया खुलासा, बताया किन मुश्किलों से गुजर रही है पेरेंटिंग

Richa-Ali Baby Name: इसी बातचीत में अली फजल ने साझा किया कि एक बच्चे के होने से उनके जीवन में वह खालीपन भर गया है, जिसका उन्हें एहसास भी नहीं था। ऋचा-अली ने अपनी बेटी के प्यारे से नाम का खुलासा भी किया है।

Richa-Ali Baby Name: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) और अली फजल( Ali Fazal) हाल ही में नन्ही परी के माता-पिता बने हैं। उनके घर जुलाई 2024 में बेटी ने जन्म लिया है, ऋचा इन दिनों अपनी प्यारी गुड़िया की देखभाल में समय बीता रही है। बेटी होने के 3 महीने बाद अब कपल ने बेबी का नाम सबके सामने बताया है। ऋचा-अली ने अपनी बेटी के प्यारे से नाम का खुलासा किया है ।

Richa-Ali Baby Girl Name

वोग के साथ इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा और अली ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटाया है, उन्होंने बताया कि हमारी नन्ही राजकुमारी का नाम - 'ज़ुनैरा इदा फ़जल'( Zuneyra Ida Fazal) है। इसी बातचीत में, अली फजल ने साझा किया कि एक बच्चे के होने से उनके जीवन में वह खालीपन भर गया है, जिसका उन्हें एहसास भी नहीं था, और उन्हें यह हैरानी भरा लगता है कि कैसे एक बच्चे के आने से सब कुछ पूरा हो गया। कपल ने बताया कि अब काम के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं, तो उन्हें चिंता होती है, वह हर समय अपने बच्चे और ऋचा के साथ रहना चाहते हैं।

End of Feed