Richa-Ali ने दिखाई अपनी गुड़िया की नन्ही झलक, प्यार करने उमड़ आया सारा बॉलीवुड

Rich- Ali Baby Pic : इसी के साथ कल ऋचा ने बेबी की पहली झलक भी दिखाई है, तस्वीर साझा करते हुए स्टार कपल ने सभी का धन्यवाद भी किया है। उनकी बेटी की इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स भी बधाइयाँ दे रहे हैं।

Rich- Ali Baby Pic : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) और अली फजल( Ali Fazal) हाल ही में बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने 16 जुलाई को अपने प्यारी परी का स्वागत किया था। गुड़िया आने की खबर से फजल परिवार में खुशियों का माहौल है। इसी के साथ कल ऋचा ने बेबी की पहली झलक भी दिखाई है, तस्वीर साझा करते हुए स्टार कपल ने सभी का धन्यवाद भी किया है। उनकी बेटी की इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स भी बधाइयाँ दे रहे हैं।

Rich- Ali Baby Pic

ऋचा चड्डा और अली फजल ने कल अपने बेटी की पहली झलक दिखाते हुए फैंस को खुश कर दिया। नन्हे पैरों के एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा -अपने जीवन के सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के लिए एक सहयोग पोस्ट कर रहा हूँ!! हम वाकई धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। तो आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद..। इस पोस्ट पर बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक के स्टार्स ने कमेन्ट किया है और गुड़िया को बधाई दी है।

End of Feed