Bad Newz Box Office Collection Day 2: आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर बैड न्यूज़ भारत में अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। इस कॉमेडी ड्रामा को सोशल मीडिया पर भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 15% तक की ग्रोथ देखने को मिली है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है पर यह अभी भी डबल डिजिट पार नहीं कर पाया है। बैड न्यूज़ की दो दिन की कमाई 17.90 करोड़ रुपये हो गई है, इसके साथ ही उम्मीद है कि फिल्म के लिए पहला वीकेंड 27.50 करोड़ रुपये के लगभग हो सकता है। यह मूवी के दूसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
दूसरे दिन Bad Newz ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
रकई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने शनिवार को 9.65 करोड़ से लेकर 9.75 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद अब उम्मीद है कि फिल्म रविवार को अपना कलेक्शन डबल डिजिट में पार कर सकती है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म के लिए कलेक्शन उम्मीद से कम ही दिख रहा है। डेडपूल फिल्म की रिलीज की वजह से वर्ल्डवाइड तो फिल्म का कलेक्शन न के बराबर ही हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि फिल्म बैड न्यूज में विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग से पूरी मूवी को ही अपने कंधे पर उठाया हुआ है।
