बॉलीवुड

Richa-Ali ने दिखाई अपनी गुड़िया की नन्ही झलक, प्यार करने उमड़ आया सारा बॉलीवुड

Rich- Ali Baby Pic : इसी के साथ कल ऋचा ने बेबी की पहली झलक भी दिखाई है, तस्वीर साझा करते हुए स्टार कपल ने सभी का धन्यवाद भी किया है। उनकी बेटी की इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स भी बधाइयाँ दे रहे हैं।

Image

Rich- Ali Baby Pic

Rich- Ali Baby Pic : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा( Richa Chadha) और अली फजल( Ali Fazal) हाल ही में बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने 16 जुलाई को अपने प्यारी परी का स्वागत किया था। गुड़िया आने की खबर से फजल परिवार में खुशियों का माहौल है। इसी के साथ कल ऋचा ने बेबी की पहली झलक भी दिखाई है, तस्वीर साझा करते हुए स्टार कपल ने सभी का धन्यवाद भी किया है। उनकी बेटी की इस तस्वीर पर बॉलीवुड स्टार्स भी बधाइयाँ दे रहे हैं।

ऋचा चड्डा और अली फजल ने कल अपने बेटी की पहली झलक दिखाते हुए फैंस को खुश कर दिया। नन्हे पैरों के एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा -अपने जीवन के सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के लिए एक सहयोग पोस्ट कर रहा हूँ!! हम वाकई धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। तो आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद..। इस पोस्ट पर बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक के स्टार्स ने कमेन्ट किया है और गुड़िया को बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बधाई!"। दूसरी ओर दीया मिर्जा( Dia Mirza) ने लिखा, "हमेशा केवल प्यार।" दूसरी ओर तब्बू( Tabbu) ने लाल दिल वाली इमोजी के साथ प्यार भेजा । कोंकणा सेन गुप्ता ने लिखा, "दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल! तुम इसे एक बेहतर जगह बनाती हो ।" इस बीच, अंगद बेदी ने लिखा, "भगवान भला करे और इस नए चरण का आनंद लें, यह सबसे समृद्ध है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article