इस इंसान ने सूली पर चढ़ा दिया था किरण कुमार और रेखा का रिश्ता, आज भी 'धड़कन' स्टार के दिल में बसती हैं 'उमराव जान'

Rekha-Kiran Kumar's Linkup and Break-up Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते आज भी सुर्खियों में रहती हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रेखा एक समय अभिनेता किरण कुमार से बहुत प्यार करती थीं। एक इंसान की वजह से रेखा और किरण कुमार का रिश्ता सूली पर चढ़ गया था।

Rekha-Kiran Kumar's Link-up and Break-up Story: हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का नाम हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। रेखा के बारे अगर बात की जाए तो उनकी जिंदगी अब खुली किताब की तरह है, जिसका एक-एक पन्ना उनके फैन्स पढ़ चुके हैं। 70 के दशक के दौरान रेखा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अपनी प्यारी सी मुस्कान और पर्सनालिटी के लिए रेखा हमेशा चर्चा में रहीं। उन्होंने अपने करियर में 'सिलसिला', 'खून भरी मांग', 'उमराव जान' और 'मुकद्दर का सिकंदर' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। प्रोफेशनल करियर को पटरी में लाने के साथ-साथ रेखा की निजी जिंदगी में भी लोगों को इंटरेस्ट लगा था। इस बात में भी कोई शक नहीं कि रेखा ने अपने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल संग शादी करने के बाद लोगों को लगने लगा कि रेखा को अपना हमसफर मिल गया है लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बताया जाता था कि बिजनेस में नुकसान होने के कारण मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या ने रेखा को झकझोर दिया था और वो फिर अकेली हो गई थीं। जब भी रेखा की लव-लाइफ की बात आती है तो इसमें सबसे पहले नाम अभिनेता अमिताभ बच्चन का आता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ने से पहले रेखा का मशहूर एक्टर किरण कुमार के साथ भी गहरा रिश्ता रहा था। तो चलिए जानते हैं कि रेखा और किरण कुमार के बीच ऐसा क्या हुआ, जो इनके रस्ते कुछ ही महीनों में अलग हो गए...

Rekha-Kiran Kumar's Linkup and Break-up Story

Photos Credit: Google

किरण कुमार के प्यार में पागल थीं रेखा...

अमिताभ बच्चन संग दिल्लगी करने से पहले रेखा का किरण कुमार के साथ अफेयर था। कहा जाता है कि रेखा और किरण कुमार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाना चाहते थे। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक इसलिए नहीं टिक पाया क्योंकि किरण कुमार के पिता को बर्दास्त नहीं था कि उनके बेटा रेखा से कोई संबंध रखे। एक बार एक फोटोग्राफर ने रेखा और किरण कुमार को एक-साथ अपने कैमरे में कैद कर लिया था। उस दौरान रेखा और किरण कुमार की फोटो एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागते हुए क्लिक की गई थी। हालांकि जब यह पल फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में क्लिक किया, तब किरण कुमार ने उस इंसान का पीछा भी किया था।

End of Feed