बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस किसी भी इवेंट की शान बन जाती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गजरे के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का प्यार सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rekha viral Video (Credit Pic: Instagram)
वीडियो में एक्ट्रेस इवेंट से बाहर निकलते हुए पैपराजी को पोज देते हुए नजर आती हैं। उसी समय एक फोटोग्राफर एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचता है।
रेखा ने फैन को मारा थप्पड़
वीडियो में रेखा फोटोग्राफर के गाल पर प्यार से थप्पड़ मारती है। फोटोग्राफर प्यार से स्माइल करने लगता है। एक्ट्रेस का प्यार भरा जेश्चर फैंस को पसंद आ रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप बहुत लकी है। रेखा ने आपको छुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, अब वो नहाएगी नहीं, रेखा ने छुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा, रेखा एवरग्रीन एक्ट्रेस हैं। चौथे यूजर ने लिखा, रेखा आज भी कितनी स्टाइलिश है।
रेखा हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन लॉन्च में पहुंच थीं। इस फैशन शो के शो स्टॉपर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे। फैशन शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस इसके अलावा यमला पगला दीवाना फिर से में कैमियो रोल में दिखाई दी थी।
