बॉलीवुड

पैपराजी को रेखा ने मारा थप्पड़, फोटोग्राफर का रिएक्शन देख लोग हुए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 14, 2023, 01:20 PM IST

एक्ट्रेस रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस एक इवेंट से बाहर निकलते हुए नजर आती हैं। इस दौरान एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आता है। एक्ट्रेस फैन को प्यार भरे अंदाज में गाल पर थप्पड़ लगा देती है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स मज ले रहे हैं।

Image

Rekha viral Video (Credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस किसी भी इवेंट की शान बन जाती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गजरे के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का प्यार सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक्ट्रेस इवेंट से बाहर निकलते हुए पैपराजी को पोज देते हुए नजर आती हैं। उसी समय एक फोटोग्राफर एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचता है।

रेखा ने फैन को मारा थप्पड़

वीडियो में रेखा फोटोग्राफर के गाल पर प्यार से थप्पड़ मारती है। फोटोग्राफर प्यार से स्माइल करने लगता है। एक्ट्रेस का प्यार भरा जेश्चर फैंस को पसंद आ रहा है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप बहुत लकी है। रेखा ने आपको छुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, अब वो नहाएगी नहीं, रेखा ने छुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा, रेखा एवरग्रीन एक्ट्रेस हैं। चौथे यूजर ने लिखा, रेखा आज भी कितनी स्टाइलिश है।

रेखा हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन लॉन्च में पहुंच थीं। इस फैशन शो के शो स्टॉपर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे। फैशन शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2014 में फिल्म सुपर नानी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस इसके अलावा यमला पगला दीवाना फिर से में कैमियो रोल में दिखाई दी थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article