Rekha ने Janhvi Kapoor के पोस्टर को किया Kiss, फैंस बोले-पूरी हुईं मां श्रीदेवी की कमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर रेखा भी पहुंटची थीं। रेखा ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। एक्ट्रेस ने फिल्म के स्क्रीनिंग पर जाह्नवी के पोस्टर को किस किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस जेश्चर ने फैंस को श्रीदेवी की याद दिला दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म के स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। जाह्नवी ने फिल्म के स्क्रीनिंग पर वेटरन एक्ट्रेस रेखा को भी न्योता भेजा था। रेखा (Rekha) फिल्म के स्क्रीनिंग पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिया। इतना ही नहीं रेखा ने उलझ के पोस्टर में जाह्नवी की फोटो को किस किया और उनकी अपकमिंग फिल्म को ढेर सारी बधाई दी। एक्ट्रेस का ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। एक्ट्रेस के इस जेश्चर ने फैंस पर जमकर प्यार लुटाया।

End of Feed