बॉलीवुड

Ananya Panday की मां भावना ने बेटी के बॉयफ्रेंड Aditya Roy Kapur को किया अनफॉलो? वायरल हुई ये खबर

Ananya's mother Bhavana Unfollowed Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अनन्या पांडे (Ananya Panday) की मां भावना पांडे (Bhavana Pandey) ने बेटी के कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। आदित्य-अनन्या के फैन्स भी हैरान हैं।

Image

Aditya Roy Kapur-Ananya Panday-Bhavna Pandey

Ananya's mother Bhavana Unfollowed Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) काफी लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इस समय अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों इस वक्त लंदन में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। नए साल के मौके पर दोनों को साथ में मुंबई से उड़ान भरते हुए स्पॉट किया गया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अनन्या पांडे की मां भावना पांडे (Bhavana Pandey) ने बेटी के कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के अनुसार अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। भावना पांडे द्वारा आदित्य को अनफॉलो करते ही अटकलें तेज हो गई हैं कि लव बर्ड्स के बीच कुछ तो हुआ है। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी भावना पांडे ने कहा था कि उन्हें आदित्य रॉय कपूर से ज्यादा कार्तिक आर्यन पसंद हैं। आदित्य रॉय कपूर के फैन्स को यकीन नहीं हो रहा है कि अनन्या पांडे की मां ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

बता दें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। बीते कई महीनों से भले ही दोनों रिश्ते में हैं लेकिन इस कपल ने अभी तक पब्लिक में अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। 'कॉफी विद करण' में आदित्य रॉय कपूर से अनन्या पांडे के बारे में पूछा गया। उन्होंने करण जौहर से कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article