Raveena Tandon Reached Ujjain for Mahakal Darshan: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन उजैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस ने विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना की। रवीना की पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पूजा के दौरान महाकालेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों ने रवीना का जोरदार स्वागत किया। एक्ट्रेस के आने की जानकारी मंदिर के समिति के लोगों को पहले ही दे दी गई थी।
एक्ट्रेस ने मंदिर के गर्भ गृह में विधि- विधान से पूजा अर्चना की और महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर अभिषेक पाठ करवाया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। एक्ट्रेस ने माथे पर तिलक लगाया था और गले में फूलों की माला पहनी थी।
महाकाल मंदिर में रवीना ने की पूजा
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी बाला गुरु द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन को मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन और अभिषेक करवाया। एक्ट्रेस ने पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत की। रवीना टंडन ने कहा कि नई फिल्म सफल हो यह तो हम चाहते ही हैं, लेकिन आज बाबा महाकाल से कामना किए कि सब खुशहाल रहे और सभी का भला हो। रवीना से पहले भी कई सेलेब्स महाकाल के दर्शन करने के लिए आ चुके हैं। इस लिस्ट में विराट अनुष्का से लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है।
