Varun Dhawan and Gigi Hadid: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को बीते दिन से काफी ट्रोल किया जा रहा है। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के ओपनिंग गाला में परफॉर्म किया था। हालांकि अपनी परफॉर्मेंस के आखिर में एक्टर ने हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद (Gigi Hadid) को गोद में उठा लिया। सिर्फ इतना ही नहीं वायरल वीडियो में वरुण धवन उन्हें गाल पर किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वरुण धवन की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स वरुण धवन पर बिना गिगी हदीद के इजाजत के उन्हें गोद में उठाने और किस करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद एक्टर ने भी सफाई दी थी, हालांकि अब खुद गिगी हदीद ने सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
‘मेरा बॉलीवुड सपना पूरा हो गया’
वरुण धवन के साथ अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए गिगी हदीद ने लिखा, ‘वरुण धवन ने मेरा बॉलीवुड का सपना पूरा कर दिया है।’ सिर्फ इतना ही नहीं गिगी हदीद ने वरुण को सोशल मीडिया पर फॉलो करना भी शुरू कर दिया है। गिगी की इस इंस्टाग्राम स्टोरी से यह साफ हो गया है कि वरुण धवन की वजह से वह अनकर्मर्टेबल नहीं हुई थीं।

Varun Dhawan and Gigi Hadid
इससे पहले वरुण धवन ने भी पूरे मामले पर सफाई देते हुए एक ट्वीट किया था, ‘आज सुबह मैं सोकर उठा और मैंने देखा कि मुझे ट्रोल किया जा रहा है। मैं आपके भ्रम का गुब्बारा फोड़ना चाहता हूं और आप सभी को बता दूं कि ये स्टेज पर उनके लिए पहले से ही प्लान किया गया था। मेरे खिलाफ बोलना बंद करो। सुप्रभात।’
बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट के दूसरे दिन वरुण धवन के साथ ही शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भी परफॉर्म किया है। इसके साथ ही एक वायरल वीडियो में रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट भी एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
