Raveena Tandon ने Rasha Thadani संग सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में की पूजा, भक्ति में लीन दिखीं मां-बेटी

Raveena-Rasha At Somnath Jyotirling Temple: बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा करते हुए पिक्स और वीडियोज शेयर किए हैं। मां-बेटी का ये अंदाज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Raveena-Rasha At Somnath Jyotirling Temple: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और उनकी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही मां-बेटी को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया। रवीना टंडन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। इस बात की जानकारी खुद रवीना टंडन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो और पिक्स शेयर करते हुए दी है। रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी भक्ति में लीन में नजर आ रही हैं। दोनों का ये अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Raveena Tandon-Rasha Thadani

बुधवार को रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पिक्स और वीडियोज शेयर किए। उन्हें बेटी राशा थडानी के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। रवीना ने मंदिर के अंदर की भी कुछ शानदार पिक्स शेयर की हैं। उन्हें राशा के साथ पूजा करते हुए और माथे पर शिव तिलक लगवाते और पंडित के मंत्रों को सुनते हुए देखा गया। रवीना टंडन ने कैप्शन में लिखा, 'सोमनाथ! ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || हर हर महादेव!'

End of Feed