Ratan Tata Death: एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नहीं रहती हैं। अब उन्होंने अपने रूमर्ड एक्स बायफ्रेंड रतन टाटा की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सिमी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर एक इमोशनल रिएक्शन शेयर किया है।रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई में निधन हो गया है। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मशहूर लोगों ने रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी है। इस बीच अब सिमी के बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बहुत से लोग नहीं जानते, लेकिन सिमी और रतन टाटा एक साथ लंबे रिलेशनशिप में थे और ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बने रहे हैं। आज रतन टाटा को सभी लोग याद कर रहे हैं। सिमी ने अब रतन टाटा की मौत पर रिएक्ट करते हुए कहा कि लोग बोल रहे हैं कि आप चले गए हैं। हालांकि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। यहां सिमी के इस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Opinion: रूह बाबा की मस्खरी पर भारी पड़ी सिंघम की डायलॉगबाजी, 2-2 मंजुलिकाएं भी इंडियन सुपरहीरोज के सामने मांग गईं पानी
Simi Garewal Reacts to Ratan Tata's Death
रतन टाटा की मौत पर क्या बोलीं सिमी ग्रेवाल?
सिमी ने अपने शो रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल में दिवंगत रतन टाटा के साथ अपनी तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'वो लोग कह रहे हैं कि तुम चले गए। आपका जाना सहन करना बहुत कठिन है.. बहुत कठिन.. अलविदा मेरे दोस्त.. #रतनटाटा।'
कई साल पहले सिमी ने रतन टाटा को डेट करने की बात कही थी, जब वह बॉलीवुड में काफी एक्टिव थीं। इसी के साथ ही सिमी ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी रतन और वह अच्छे दोस्त बने रहे थे और कनेक्टेड थे। सोशल मीडिया पर अब सिमी का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।
